About us

श्री गुरु गोरक्ष नाथ जी योगियों के मुख्य गुरु एवम्‌ रक्षक है। गुरु गोरक्ष नाथ जी के अनुयायी को कनफडा कहा जाता है। एक नाथ योगी शरीर के कठोर अनुशासन, संयम में राह कर ईश्वर को प्राप्त करने के लिए साधना करता है। नाथ योगी सब योगियों में अलग हैं जो उनकी पहचान को दर्शाता है। भारत में नाथ योगी सब जगह पाए जाते हैं। नाथ संप्रदाय (परंपरा) भारत और विदेशों में फैली हैं। 
नाथ योगियों के बारह पंथ है :

1.  सतनाथी ( सतनाथ )

2.  रामनाथी ( राम के )

3.  पागलपंथी ( पागल )

4.  पाव पंथ ( पावक )

5.  धर्मनाथ ( धर्ममाथी )

6.  मननाथी ( मनोमाथी )

7.  कपलानी ( कपिल पंथ )

8.  गंगनाथ ( गंगानाथी )

9.  नटेश्वरी ( दरियानाथी ‌)

10. आई पंथ ( आई के )

11. वैराग ( भर्थरी वैराग ‌)

12. रावलपंथी

1 comment: